शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 - 14:57
भारत को रूस से तेल ख़रीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका

हौज़ा / अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि अमेरिका रूस और ईरान से तेल ख़रीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अल-मयादीन,ट्रंप प्रशासन ने भारत को पिछले महीने रूस से कच्चा तेल ख़रीदने की छूट दी थी. यह छूट बीते सप्ताह समाप्त हो गई।

अब अमेरिका ने कहा है कि वह रूस और ईरान के कच्चे तेल की ख़रीद को लेकर प्रतिबंधों में छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा।

वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में मची उथल-पुथल के बीच अमेरिका के ट्रेज़री सचिव वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि 11 मार्च 2026 से पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए दी गई रियायतें अब समाप्त हो चुकी हैं।

अमेरिका के इस फ़ैसले के असर भारत पर पड़ सकता है और भारतीय रिफाइनरियों के लिए भविष्य की आपूर्ति को लेकर चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha